Skip to main content

CH-32: SOCIAL MEDIA

SOCIAL MEDIA

"एक कचारा"
मानव इतिहास के युग में ये युग हमेशा यादगार के रूप में दोहराया जाएगा, इस युग की गाथाएं एक अमर कहानी बन जाएगी I ऐसा बोलने के पीछे एक पुख्ता तथ्य है जिसे कुछ इस तरह से समझा जा सकता है, जैसे विकसित देशों में हर तरह के कयादे कानून बने है जिसका पालन वहा के नागरिक करते है और वो उनकी आदत मे शामिल हो जाता है, परन्तु भारत में कितने भी कायदे कानून क्यो ना बना लिए जाए सिर्फ़ उसका उपहास ही किया जाता रहा है, जैसे "कचारा" एक शब्द नहीं बल्कि एक सभ्यता का प्रतीक है कि वो किस तरह का है, और कहां से आ रहा है और कहा जाके समाहित होगा ? कुछ कचारा जो दिखता है, जिसका कोई ना कोई निस्तारण संभावित है परंतु उसका क्या जो दिखता नहीं I भारत देश पुरजोर लग के जुटा हुआ है दिखने वाले कचरे को साफ कैसे किया जाए I ना दिखने वाले कचरे को साफ करने की कोई विधि नहीं खोजी गई है जिसका नाम "मानसिक कचरा" है I मज़े की बात ये है कि ये हाइड्रोजन एवं एटम बम से भी ज़्यादा विकिरण छोड़ जाता है जिसके प्रभाव को कई सदियों मे भी नहीं मिटाया जा सकता है.
थोड़े शब्दो मे कहा जाए तो भारत के अधिकतर साक्षर तबके के लोग जिसकी तादाद 75% से अधिक है जो अपना सारा मानसिक कचारा निकाल रहे है वो भी तकनीकी की मदद से, जो सरल और सहज है परन्तु इसका प्रभाव बहुत ही भयंकर होता जा रहा है I जिसे जाने अनजाने मे नज़र अन्दाज़ किया जाता है, इसपर तब कान बज़ते जब चारो तरफ शोरगुल का माहौल बन जाता है, आज की इतनी बड़ी आबादी जो असल में सिर्फ़ साक्षर है Social media मे रोज़ मानसिक कचरे के अंबार लगा रही हैं, अपनी रोज़-मर्रा की ज़िन्दगी के हर पल को Social media मे बड़े मज़े से उछाल रहे हैं, वो बिना सोचे समझे, कि वो क्या सोचते है, क्या खाते है, क्या पहनते है, क्या पीते है, किसके साथ घूमते है, किसके साथ सोते है, किसके साथ चिपकते, किसको प्यार करते है, किससे नफ़रत करते हैं, किसके Pachup हुआ, किससे breakup हुआ, कितना गन्दा विचार है उनके अंदर, कितनी गालियाँ दे सकते हैं, कितने दुखी है, कितने खुश हैं, उनके अंदर कितना कितना जातिवाद का जहर है, और अन्य इस तरह की चीज़ों का सही तरीके से विश्लेषण किया जाए तो पाएंगे कि अच्छी चीज़ों के लिए शायद सोशल मीडिया मे जगह बहुत कम हैं, हर इंसान दिन के उजाले मे संत है और रात के अंधेरे में सोशल मीडिया मे भोग विलाषीता मे लीन है, जिसके कारण दिमाग में कचारा भरता जा रहा और Facebook, whatsapp, Instagram, Twitter, YouTube, snaptube etc मे उनका मानसिक कचारा रोज़ दिखता है, कहा जाता है कि सोशल मीडिया एक honest watching dog है, पर इसकी हालत बिल्कुल बिकाऊ हो गई हैं, इसकी वफादारी पर यकीन करना मतलब अंधेरे में तीर चलाने जैसा है I परंतु आज पूरा देश इन्ही के फेके हुए कचरे को उठा के खाने में लगा हुआ है पूरा समाज, जो हज़म नहीं हो पाता तो दूसरे रूप में फिर सोशल मीडिया मे विकराल रूप लेकर आता है और समाज को दूषित और बदबूदार बना रहा है I
ये social media का concept एक निष्पक्ष विधि के अनुसार तैयार किया गया था, पर सबसे ज्याद पक्षपात यही करता रहा है, और ये निम्न से लेकर उच्च इकाई तक है, कोई इससे अछूता नहीं रह सका I आज की साक्षर युवा पीढ़ी को वाकई मे जरूरत है मानक रूप से शिक्षित होने की, तभी अन्तर समझ आ सकता कि समावेशी और गैर समावेशी मे अन्तर क्या होगा I इस दौर में बुद्धिमान होने से काम नहीं चल सकता है अपितु विवेकशील होना होगा, वर्ना ये मानसिक कचरा रूपी दिमाग के साक्षर लोग मुट्ठी भर शिक्षित लोगो को दीमक की तरह खा के खतम कर देंगे I साक्षर समाज के बहुतायत लोगो शिक्षित समाज के लोगो की उपासना शायद तब तक नहीं कर सकते जब तक दोनों के अन्तर को ना समझे I
दूसरा एक और पहलू भी है जिससे हम सब भली भातीं परिचित हैं जो सोशल मीडिया के कचरे को नष्ट करके खाद के रूप में अच्छा उत्पाद भी हमें देता है पर अनुपात बहुत कम हैं I जिसपर अगले लेख मे प्रकाशित तथ्य रखे जाएंगे I
ये एक निष्पक्ष विचार है जिसका किसी व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध हो तो मात्र एक संयोग माना जाएगा I

लेखक :-
Er.RAMSINGH (PRESIDENT)
dmsafe01@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

CH-02: Equality V/S Equity

समानता और निष्पक्षता के बीच का अंतर ? समानता बनाम निष्पक्षता दुनिया के अधिकांश लोकतंत्रों में, मौलिक मानवाधिकारों को संरक्षित करने की मांग की जाती है, और राज्य का प्रयास होता है जीवन, स्वतंत्रता और खुशी से संबंधित मामलों में समानता प्रदान करने के लिए। सभी की समानता की यह अवधारणा इस आधार पर आधारित है कि सभी लोगों को ईश्वर के बराबर बनाया गया है और राज्य में धर्म, लिंग, त्वचा, कास्ट और पंथ के रंगों के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए। हालांकि, निष्पक्षता की एक समान अवधारणा है जो समानता की अवधारणा के समान है, हालांकि दोनों के बीच सूक्ष्म अंतर हैं। निष्पक्षता की मांग है कि वह एक व्यक्ति को सिर के आधार पर नहीं बल्कि उसके मुताबिक क्या दे सके। निष्पक्षता की अवधारणा की मांग है कि लोगों को योग्यता और उनके योगदान के अनुसार व्यवहार करना चाहिए और समान रूप से नहीं। हम अपने मतभेदों को उजागर करने के लिए समानता और निष्पक्षता की अवधारणाओं पर एक करीब से नज़र डालें। *समानता* आइए हम अपने घर से शुरू करें यदि आपके पास दो बच्चे हैं, और उनमें से एक नवजात है, क्या आप दोनों बच...

CH-01: LOCKDOWN

" दुखती रगों और द्रवित निगाहों की पीर " क्यों हो रहा हैं पलायन ? ये March 2020 ने Aug 1947 की यादों को जो सिर्फ किताबों में अब तक पढ़ा था 2020 मे आखों से दिखने लगा, मुझे पूरा यकीन है कि ये भी इतिहास के पन्नों में जरूर लिखा जाएगा संक्रमण का भय, भूख और प्यास से हजारों मील दूर पैदल सुनसान सड़कों पर औरतों और मासूम बच्चों को गोद में लिए हुए अपने घर की ओर निकल पड़ा ये हुजूम किसी भयानक परिस्थिति को ही दर्शाता हैं. शायद ये इतिहास मे अब तक का सबसे बड़ा पलायन साबित होगा पैदल पथ के जरिए, कई पथिकों से पिछले कई दिनों से मिलता हूँ तो जवाब मिलता हैं : अपने बीवी बच्चों को अपनी आखों के सामने भूखों मरते देखने से अच्छा हैं किसी तरह अपने गाँव पहुंच जाऊँ तो अपनी मिट्टी मे मरने पर अफसोस नहीं होगा, उनकी बातों ने मुझे रुला दिया मैं खुद को इतना बेबस और मज़बूर महसूस कर रहा था मैं चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा हूँ l सुनसान सड़कों पर अपराध होने की सम्भावना, मार पीट, औरतों और लड़कियों से छेड़ छाड़ के मामले भी अज्ञात श्रोतों से पता चले, बहुत रोकने की कोशिश की पर corona ने शायद उनको इतना नहीं सता रहा जितना...

CH-24: ONE COIN MISSION DRIVE-Vote For Indian Army

Vote for Indian Army ONE COIN MISSION DRIVE SAFE Organisation- Want suggestion from all Indians T he suggestion is as follows: - SAFE Org. ONE COIN MISSION DRIVE is going to run, in which a few days ago, the families of the martyred soldiers will be supported for the protection of the martyrs on the Indo-China border, we request all 135 crore Indians to give a grant of only Rs 1 / - Follow the duty of being and ensure that all India stands with the Indian Army. This will be a true tribute to all of you Indians and will also help the families of all those martyrs, as well as the campaign of Boycott China, which can also be made effective. Whatever amount of donation will come, it will be handed over in equal parts to the families of those soldiers through checks and the remaining amount will be deposited in the Martyrs Welfare Fund of the Indian Army. The information of which was given to you through social media. Will all the Indians support us in this mission for all those Indian s...