Skip to main content

CH-27: क्यों डरा है ?

"क्यों डरा है ? "

क्यों डरा है देश का बहुत बड़ा हिस्सा जो सदियों से पीड़ित, डरा हुआ और सहमा हुआ है आखिर ऐसा क्यों है ? इस बात को समझना बहुत ही जरुरी है , देश का बहुत बड़ा हिस्सा मध्यम वर्गीय है ,इनके डर का सबसे बड़ा कारण है इनका समाज का हिस्सा होते हुए भी अकेला होना ,सिर्फ बातो में संयुक्त रूप से नज़र आते है पर जिमिनी स्तर पर ये बिलकुल अकेला और तनहा होता है I ऐसा तबका जो आतंरिक रूप से अकेला होने के साथ-साथ पारिवारिक रूप से भी सहयोग नहीं प्राप्त कर पता I ऐसा कोई स्तर नहीं है जहाँ ये डरता न हो और हो भी क्यों ना इनके पीछे कोई इनको सँभालने वाला भी तो नहीं होता, बस गिरने का जो डर है पीढ़ी दर पीढ़ी चलता ही रहता है जो सिलसिला थमने का नाम तक नहीं लेता I इन हजारों लोगो में गलती से मुट्ठी भर हिम्मत दिखाता भी है तो किसी न किसी रूप में दबा दिया जाता है जो बिलकुल परंपरागत व्यवस्था है I
पैदा होने से मरने तक का हर डर उनको ना चैन से जीने देता है और ना ही मरने देता है I ये तबका आखिर करे भी तो क्या करे, इनकी ज़िन्दगी हमेशा किसी न किसी के आधीन ही रहती है, और तो और इन लोगो की ऐसी मानसिकता भी विकशित हो जाती है की हम कुछ कर नहीं सकते और यही इनकी किस्मत भी है- ऐसा मान कर खुद को समझा भी लेते है ,ऐसा लगता है ये वो जिंदा लाशें है जो चल तो रही है पर इनकी कोई सूझ बुझ नहीं है I
बचपन से किताबों में, फिल्मो में, नाटको में, आदि मे देखते-पढ़ते आये हैं की नैतिकशास्त्र हमेशा मजबूत होना चाहिय I उसी को अगर मजबूत करने निकलो तो हजारों अटकलें सामने आकर खाड़ी हो जाती है I कुछ इसे पार कर जाते है पर अधिकतर धराशाही हो जाते हैं I मुद्दा यही है की मनोबल का औसत इंतना कम क्यों है ? इसी मनोबल के स्तर को बढ़ाना ही आपको मज़बूती दे सकता है , हजारों सालों से औसत देखा जाये तो मनोबल मात्र 5 प्रतिशत तक ही बढ़ा है तभी तो 95 प्रतिशत भारत की आबादी 5 प्रतिशत आय में उलझी है और 5 प्रतिशत लोग 95 प्रतिशत आय का पूर्ण लाभ उठा रहे है I इतनी बड़ी खाई जो लगातार बढ़ ही रही है और हम सब कहते है देश आगे बढ़ रहा है ,सच्चाई ये है की पूरी आबादी का मात्र 5 प्रतिशत ही बढ़ रहा है और बाकि रेंग रहा है कई दशकों से I
बड़ी आबादी का लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा ऐसे हालत में डरा- शहमा हुआ नहीं होगा तो क्या होगा होगा ? विकास देश ने किया है ये बिकुल सच है पर क्या देश के लोगो ने सही मायाने में विकास किया है सवाल ये है ?
इस तरह की परिस्थिति के ज़िम्मेदार भी हम स्वयं है, कुछ नहीं होने से कुछ तो अच्छा है वाली मानसिक परिस्थिति हमेशा इनको पंगु बना कर रख देती है और हमें पंगु बनने की आदत कई पीढ़ियों से पड़ गई है I जिस दिन इस तबके की आँख खलेगी ये एक क्रांति दोबारा जरुर लाएगा, खुद के बेसिक नीड को पूरा करने के लिए और अपना पुनः वर्चस्व स्थापित करने के लिए, हो सकता है आज मेरी बात से लोग इत्तफाक न रखे पर ये दौर जरुर आएगा और फिर से नये जीवन की सुरुवात होगी ये तय है I
कौन कहता है की डार्विन का सिद्धांत आज के दौर में नहीं कारगर है = "SURVIVAL OF THE FITTEST" हर जगह देखने को मिलता ही है और ये हमेशा रहेगा.

लेखक :
Er. RAM SINGH (CEO)
Mob.no :09768836002

Comments

Popular posts from this blog

CH-02: Equality V/S Equity

समानता और निष्पक्षता के बीच का अंतर ? समानता बनाम निष्पक्षता दुनिया के अधिकांश लोकतंत्रों में, मौलिक मानवाधिकारों को संरक्षित करने की मांग की जाती है, और राज्य का प्रयास होता है जीवन, स्वतंत्रता और खुशी से संबंधित मामलों में समानता प्रदान करने के लिए। सभी की समानता की यह अवधारणा इस आधार पर आधारित है कि सभी लोगों को ईश्वर के बराबर बनाया गया है और राज्य में धर्म, लिंग, त्वचा, कास्ट और पंथ के रंगों के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए। हालांकि, निष्पक्षता की एक समान अवधारणा है जो समानता की अवधारणा के समान है, हालांकि दोनों के बीच सूक्ष्म अंतर हैं। निष्पक्षता की मांग है कि वह एक व्यक्ति को सिर के आधार पर नहीं बल्कि उसके मुताबिक क्या दे सके। निष्पक्षता की अवधारणा की मांग है कि लोगों को योग्यता और उनके योगदान के अनुसार व्यवहार करना चाहिए और समान रूप से नहीं। हम अपने मतभेदों को उजागर करने के लिए समानता और निष्पक्षता की अवधारणाओं पर एक करीब से नज़र डालें। *समानता* आइए हम अपने घर से शुरू करें यदि आपके पास दो बच्चे हैं, और उनमें से एक नवजात है, क्या आप दोनों बच...

CH-01: LOCKDOWN

" दुखती रगों और द्रवित निगाहों की पीर " क्यों हो रहा हैं पलायन ? ये March 2020 ने Aug 1947 की यादों को जो सिर्फ किताबों में अब तक पढ़ा था 2020 मे आखों से दिखने लगा, मुझे पूरा यकीन है कि ये भी इतिहास के पन्नों में जरूर लिखा जाएगा संक्रमण का भय, भूख और प्यास से हजारों मील दूर पैदल सुनसान सड़कों पर औरतों और मासूम बच्चों को गोद में लिए हुए अपने घर की ओर निकल पड़ा ये हुजूम किसी भयानक परिस्थिति को ही दर्शाता हैं. शायद ये इतिहास मे अब तक का सबसे बड़ा पलायन साबित होगा पैदल पथ के जरिए, कई पथिकों से पिछले कई दिनों से मिलता हूँ तो जवाब मिलता हैं : अपने बीवी बच्चों को अपनी आखों के सामने भूखों मरते देखने से अच्छा हैं किसी तरह अपने गाँव पहुंच जाऊँ तो अपनी मिट्टी मे मरने पर अफसोस नहीं होगा, उनकी बातों ने मुझे रुला दिया मैं खुद को इतना बेबस और मज़बूर महसूस कर रहा था मैं चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा हूँ l सुनसान सड़कों पर अपराध होने की सम्भावना, मार पीट, औरतों और लड़कियों से छेड़ छाड़ के मामले भी अज्ञात श्रोतों से पता चले, बहुत रोकने की कोशिश की पर corona ने शायद उनको इतना नहीं सता रहा जितना...

CH-24: ONE COIN MISSION DRIVE-Vote For Indian Army

Vote for Indian Army ONE COIN MISSION DRIVE SAFE Organisation- Want suggestion from all Indians T he suggestion is as follows: - SAFE Org. ONE COIN MISSION DRIVE is going to run, in which a few days ago, the families of the martyred soldiers will be supported for the protection of the martyrs on the Indo-China border, we request all 135 crore Indians to give a grant of only Rs 1 / - Follow the duty of being and ensure that all India stands with the Indian Army. This will be a true tribute to all of you Indians and will also help the families of all those martyrs, as well as the campaign of Boycott China, which can also be made effective. Whatever amount of donation will come, it will be handed over in equal parts to the families of those soldiers through checks and the remaining amount will be deposited in the Martyrs Welfare Fund of the Indian Army. The information of which was given to you through social media. Will all the Indians support us in this mission for all those Indian s...